भारत

गैंगरेप का मामला: आरोपी के घर पहुंचा बुलडोजर, उसके बाद...

jantaserishta.com
3 July 2022 1:28 PM IST
गैंगरेप का मामला: आरोपी के घर पहुंचा बुलडोजर, उसके बाद...
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

गोरखपुर: गोरखपुर के खोराबार क्षेत्र के कुसम्ही जंगल में छात्रा को बंधक बनाकर दुष्कर्म करने वाले पांचवे आरोपित ने शनिवार की दोपहर कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। तीन दिन से पुलिस उसकी तलाश में छापेमारी कर रही थी। उसका पता न चलने पर सुबह खोराबार थानेदार आरोपित के घर बुलडोजर लेकर पहुंचे थे।

छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट का मुकदमा दर्ज होने के बाद जंगल सिकरी गांव का रहने वाला लवकुश पासवान घर छोड़कर फरार हो गया था। वारदात में शामिल रहे तीन साथियों समेत चार आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेजने के साथ ही खोराबार पुलिस ने उनके मोबाइल फोन को कब्जे में लेकर फोरेंसिक जांच के लिए भेजा है।
गिरफ्तारी का दबाव बढ़ने पर दो दिन पहले लवकुश अपने दोस्तों के साथ आत्मसर्पण करने कोर्ट जा रहा था। कचहरी गेट पर पुलिस की घेराबंदी देख कर भाग निकला था।
कुसम्ही जंगल में छात्रा को बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म के आरोपितों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई होगी। इसकी तैयारी शुरू हो गई है।
कृष्ण कुमार विश्वनोई, एसपी सिटी
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story