भारत
बंधक बनाकर गैंगरेप, बेहोश मिली पीड़िता, परिवार ने कही ये बात
jantaserishta.com
6 Oct 2022 1:23 PM IST

x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक
19 साल की लड़की को बंधक बनाकर गैंगरेप किए जाने का मामला सामने आया है.
महोबा: उत्तर प्रदेश के महोबा में 19 साल की लड़की को बंधक बनाकर गैंगरेप किए जाने का मामला सामने आया है. इस घटना के बाद से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है. आरोपी दबंग इस घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गए. पीड़िता के परिवार का कहना है कि उनकी बेटी गांव में सुनसान इलाके में अचेत अवस्था में पड़ी मिली. पीड़िता के भाई ने एक नामजद के अलावा अज्ञात आरोपियों के खिलाफ थाने में मामला दर्ज कराया है.
पीड़िता के परिजनों का कहना है कि उनकी गांव की दुकान से कुछ सामान खरीदने गई थी. जिसके बाद वो वापस घर नहीं लौटी तो उसकी तलाश शुरू की गई. भाई अपनी बहन को खोजता हुआ गांव के बाहर बनी पानी की टंकी के पास पहुंचा तो देखा कि गांव का ही एक युवक लालू वर्मा उसे देखकर भागने लगा. उसे कुछ शक हुआ और थोड़ा आगे चलकर उसने देखा कि उसकी बहन की चप्पलें पड़ी हैं और वो अचेत अवस्था में जमीन पर पड़ी है. बेटी को ढूंढते हुए पीड़िता की मां, मौसी और गांव के अन्य लोग पहुंच गए.
किसी तरह से लड़की को होश में लाया गया और उसने बताया कि लालू वर्मा व दो अन्य उसे जबरन बंधक बनाकर अपने साथ ले गए थे और दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया. पीड़िता के भाई ने स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज कराईल और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की. वहीं परिवार का आरोप है कि पुलिस जबरन उनपर राजीनामे का दबाव बना रही है.
इस गैंगरेप के मामले को लेकर महोबा जिले की पुलिस ने ट्वीट कर बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर स्थानीय थाने में गैंगरेप का मुकदमा दर्ज किया जा गया है और पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा जा रहा है. जल्द ही अभियुक्तों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





