भारत

किशोरी का अश्लील वीडियो बनाकर गैंगरेप, फिर जो हुआ जानकर हैरान रह जाएंगे

jantaserishta.com
25 Dec 2021 3:53 PM IST
किशोरी का अश्लील वीडियो बनाकर गैंगरेप, फिर जो हुआ जानकर हैरान रह जाएंगे
x
गैंगरेप करने का मामला प्रकाश में आया है।

नैनी: प्रयागराज के नैनी में एक दलित किशोरी का अश्लील वीडियो बनाकर गैंगरेप करने का मामला प्रकाश में आया है। सूचना पर नैनी पुलिस ने शुक्रवार को एफआईआर दर्ज कर दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस दो अन्य युवकों को भी पकड़कर पूछताछ कर रही है, जिन्होंने आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था।

नैनी क्षेत्र की दलित किशोरी के पिता की मानें तो पीड़िता की उम्र 12 वर्ष है जबकि पुलिस 14 साल बता रही है। एफआईआर के मुताबिक बेटी को शमशेर अली फुसलाकर अरैल ले गया और वहां दोस्त के साथ मिलकर गैंगरेप किया। पुलिस ने शमशेर और फैजल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की पूछताछ में पता चला कि शमेशर छह दिसंबर को किशोरी को लेकर अरैल गया था। वहां फैजल ने दोनों का वीडियो बना लिया। फैजल किशोरी को वीडियो दिखाकर ब्लैकमेल करने लगा। उसके मोबाइल पर बार-बार कॉल करता था। एक बार उसके भाई ने फोन रिसीव कर लिया। पूछताछ की तो बहन ने आपबीती सुनाई। गैंगरेप की बात सामने आई तो परिवार थाने पहुंचा लेकिन वहां सुनवाई नहीं हुई। शुक्रवार को पुलिस अफसरों तक मामला पहुंचा तो पुलिस हरकत में आई।
एसपी यमुनापार सौरभ दीक्षित ने बताया कि गैंगरेप के दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिन लोगों ने आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए, उन्हें भी पकड़ लिया गया है। जांच के बाद उनके खिलाफ आईटी एक्ट की धाराओं में कार्रवाई होगी। पुलिस ने गैंगरेप, पॉक्सो और एससी-एसटी एक्ट में केस दर्ज किया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story