भारत

दूध लेने गई लड़की को अगवा करके गैंगरेप, फिर...

jantaserishta.com
19 Nov 2020 8:34 AM IST
दूध लेने गई लड़की को अगवा करके गैंगरेप, फिर...
x

फाइल फोटो 

पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

उत्तर प्रदेश के मथुरा में 20 साल की युवती के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है. पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. थाना हाइवे इलाके में रहने वाली युवती ने अपने परिजनों के साथ थाने पहुंचकर अपने साथ हुई घटना की सूचना पुलिस को दी.

पीड़ित युवती के पिता का कहना है कि उनकी लड़की दूध लेने गई थी. इस दौरान कुछ युवक उसे गाड़ी में ले गए और गलत कार्य किया. पिता का आरोप है कि थाने का एक दारोगा और एक सिपाही नामजद आरोपियों से मिले हुए हैं. युवती के साथ हुई गैंगरेप की घटना की जानकारी पुलिस के आला अधिकारियों को मिलते ही आनन-फानन में छानबीन शुरू कर दी गई.

एसपी सिटी उदय शंकर सिंह का कहना है कि पुलिस ने पीड़िता के परिजनों की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story