भारत

गैंगरेप: आरोपी नेता के खिलाफ बड़ा एक्शन, गरजा बुलडोजर, भारी पुलिस फोर्स मौजूद

jantaserishta.com
22 Aug 2024 2:57 PM IST
गैंगरेप: आरोपी नेता के खिलाफ बड़ा एक्शन, गरजा बुलडोजर, भारी पुलिस फोर्स मौजूद
x
देखें वीडियो.
अयोध्या: अयोध्या गैंगरेप आरोपी सपा नेता पर बड़ा ऐक्शन हुआ है। पूराकलंदर थाना क्षेत्र के भदरसा में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी मोइद खान की बिल्डिंग पर बुलडोजर की कार्रवाई एक बार फिर गुरुवार दोपहर शुरू हो गई। मौके पर तीन बुलडोजर और एक जेसीबी ने व्यावसायिक भवन के पीछे एवं आगे दोनों तरफ से शुरू की कार्रवाई।
ध्वस्त होने वाली बिल्डिंग की बिजली को काट दिया गया है। व्यवसायिक भवन से सभी किराएदारों से खाली कर लिया गया था। भवन में चल रहे बैंक को भी दूसरी जगह शिफ्ट कर दिया गया। मौके पर एडीएम प्रशासन अनिरुद्ध सिंह, विकास प्राधिकरण के सचिव सत्येंद्र सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी आशुतोष तिवारी की मौजूदगी में खाद विभाग की टीम ने आरोपित की बेकरी का सील तोड़कर सामान बाहर निकलवाया। सुरक्षा के मद्देनजर मौके पर भारी पीएसी बल के साथ कुमारगंज, पुराकलंदर, रौनाही सहित कई थानों की पुलिस मुस्तैद है।
भदरसा में विद्युत आपूर्ति ठप कर दी गई है। इसके पहले भी अगस्त के पहले हफ्ते में मोईद खान के एक भवन पर बुलडोजर की कार्रवाई हो चुकी है। भदरसा की ही रहने वाली एक नाबालिग के साथ मोईद खान एवं उसके नौकर राजू खान पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप है। दुष्कर्म पीड़ित बालिका के गर्भवती होने के बाद मामला सामने आया । तब पुलिस ने 29 जुलाई को मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। फिलहाल दोनों न्यायिक हिरासत में जिला जेल में बंद है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story