भारत

गैंगरेप, मारपीट और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल, नाबालिग के साथ हैवानियत की हदें पार

jantaserishta.com
16 Sept 2022 3:17 PM IST
गैंगरेप, मारपीट और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल, नाबालिग के साथ हैवानियत की हदें पार
x
न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान | DEMO PIC 
हालांकि, अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
गुरुग्राम: मिलेनियम सिटी के एक मॉल में स्थित स्पा सेंटर में नौकरी देकर 14 वर्षीय नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म, मारपीट और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर बुधवार को महिला थाना पूर्व में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हालांकि, अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
मूलरूप से दिल्ली की रहने वाली किशोरी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि अगस्त में उसको एक युवती मिली थी। उसने सोहना रोड स्थित एक मॉल में बने स्पा सेंटर में रिसेप्शनिस्ट की नौकरी दिलवाई थी। आरोप है कि स्पा सेंटर में पहले ही दिन मसाज के लिए आए एक युवक के साथ पीड़िता को जबरदस्ती अंदर कमरे में जाने के लिए बोला गया। जब किशोरी ने मना किया तो आरोपियों ने कहा कि उसे यह काम करना पड़ेगा। ऐसे में किशोरी कमरे में गई और कुछ देर बाद बाहर आकर बोली कि वह कल से काम पर नहीं आएगी।
स्पा सेंटर में मौजूद युवक ने उसे उसका अश्लील वीडियो दिखाया। साथ ही नहीं आने पर वायरल करने की धमकी दी। वह डर के चलते स्पा सेटर में पांच से छह दिन और आई। इस दौरान किशोरी ने आरोप लगाया कि उसके साथ गैंगरेप किया गया और विरोध करने पर मारपीट कर जान से मारने की धमकी भी दी। उसने कहा कि हर दिन 10-15 लोग उसका रेप करते थे।
परिजन स्पा सेंटर में लेने आए पुलिस की पूछताछ में किशोरी ने खुलासा किया कि स्पा सेंटर में उसके परिजन छह दिन बाद आकर लेकर गए। पूरा घटनाक्रम परिजनों को बताया, जिसके बाद पुलिस को शिकायत दी गई। जांच अधिकारी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच शुरू कर दी है। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story