भारत
BIG BREAKING: गैंगरेप-हत्या मामला, 4 दोषियों को उम्रकैद
jantaserishta.com
19 Dec 2025 5:45 PM IST

x
जानें पूरा मामला.
संभल: संभल जिले के थाना राजपुरा क्षेत्र स्थित पाठकपुर गांव में साल 2018 में एक महिला के साथ गैंगरेप कर उसे जिंदा जलाने के मामले में आज न्याय हुआ है. अपर सत्र पोक्सो कोर्ट के जज अवधेश कुमार सिंह ने चार दोषियों- आराम सिंह, महावीर, गुल्लू और भोना को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई.
कोर्ट ने इन सभी दोषियों पर कुल 1 लाख 12 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है. मामले का पांचवा दोषी चरन सिंह नाबालिग है. इन्होंने वारदात के बाद पीड़िता को आग के हवाले कर दिया था, जिसने मरने से पहले परिजनों को फोन कर पूरी घटना बताई थी.
यह मामला 8 साल पहले देशभर में चर्चा का विषय बना था क्योंकि पीड़िता ने आग की लपटों में घिरे होने के बावजूद हिम्मत नहीं हारी और अपने परिवार को फोन किया. परिजनों के फोन में उसकी आवाज और दरिंदगी की कहानी रिकॉर्ड हो गई थी. इस रिकॉर्डिंग को कोर्ट में सबसे बड़ा सबूत माना गया. उस समय इस संवेदनशील मामले को रफा-दफा करने की कोशिश के चलते संभल के तत्कालीन एसपी को भी सस्पेंड कर दिया गया था.
चंदौसी कोर्ट में आज 19 दिसंबर के दौरान परिजनों के वकील ने आरोपियों को फांसी की सजा देने की अपील की थी, हालांकि कोर्ट ने अपराध की गंभीरता को देखते हुए चारों को ताउम्र कैद की सजा दी. 8 साल के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार पीड़िता के परिवार को वह न्याय मिल गया जिसकी वे उम्मीद कर रहे थे.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





