भारत
गैंगरेप: छात्रा के साथ हैवानियत की सारी हदें पार, दरिंदों ने तलवार से अंगुलियां और अंगूठा काटकर किया अलग
jantaserishta.com
7 May 2024 5:46 PM IST

x
पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.
बांसवाड़ा: राजस्थान के बांसवाड़ा में गैंगरेप के बाद एक छात्रा को जान से मारने की कोशिश की गई. दो दरिंदों ने तलवार से पीड़िता के हाथ की दो अंगुलियां और अंगूठा काटकर अलग कर दिया. हमले में पीड़ित छात्रा के सिर में भी वोट आई है. पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.
पुलिस ने बताया कि यह घटना 5 मई को हुई जब 19 साल की छात्रा एक शादी समारोह में भाग लेने के बाद पैदल अपने घर लौट रही थी. थाने में दर्ज करवाई गई शिकायत के अनुसार, गांव के ही कालू नामक युवक ने एक अन्य शख्स के साथ मिलकर उसे बीच रास्ते में रोक लिया.
बांसवाड़ा के डीएसपी सूर्यवीर सिंह ने कहा कि दोनों युवक अपहरण कर छात्रा को एक सुनसान जगह पर ले गए और फिर अपहृत का गैंगरेप किया. पीड़िता को अपने साथ जाने के लिए मजबूर किया लेकिन जब उसने विरोध किया, तो कालू ने जान से मारने की नीयत से पीड़िता पर तलवार से वार किया. इस प्राणघातक हमले में पीड़िता के सिर में चोटें आईं और दाहिने हाथ की दो अंगुलियां कट गईं.
जैसे तैसे पीड़िता बचकर भागी और परिजनों को पूरी आपबीती सुनाई. परिजन तुरंत पुलिस के पास पहुंचे. तब पीड़िता को उदयपुर के एक अस्पताल में रेफर किया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है. डीएसपी ने बताया कि आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है और आगे की जांच जारी है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





