भारत

रेप के बाद गैंगरेप, युवक ने पार कर दी हैवानियत की सारी हदें

jantaserishta.com
3 Aug 2022 11:36 AM IST
रेप के बाद गैंगरेप, युवक ने पार कर दी हैवानियत की सारी हदें
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

जानें पूरा मामला।

बरेली: बरेली में हकीम से दवा दिलाने के बहाने दोस्त ने इज्जतनगर इलाके की युवती को पानी में नशा देकर बेहोश कर दिया। उसके साथ रेप किया। वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देकर फिर दोस्त के साथ मिलकर गैंगरेप किया।

युवती ने बताया कि उसके पिता पांच साल से फालिज की बीमारी से परेशान हैं। गांव के नदीम ने बताया कि पीलीभीत में एक हकीम अच्छी दवाई देता है। उस पर विश्वास कर युवती उसके साथ बाइक से चली गई। विलय धाम के पास नदीम ने उसे ठंडा पानी पीने को दिया। पानी पीने के बाद उसके सिर में दर्द होने लगा। 10 मिनट बाद उसने किसी को फोन किया। इसके बाद इसरार नाम का व्यक्ति उसके लिए गोली लेकर आया। गोली खाने के बाद वह बेहोश हो गई।
आरोप है कि नदीम ने विलय धाम के पास एक घर में ले जाकर उसके साथ रेप किया। उसका वीडियो बना लिया। वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा। एक साल से वीडियो की धमकी देकर उसके साथ रेप करता रहा। 22 जुलाई को रात को 11 बजे नदीम युवती के घर आया। जबरन उसे खेत में ले जाकर उसके साथ रेप किया। नदीम के साथ उसका एक दोस्त भी था। उसने जान से मारने की धमकी दी। इस पर उसने मामले की शिकायत पुलिस से की। थाना इज्जतनगर में नदीम इसरार व एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story