भारत

घर में घुसकर गैंगरेप, नाबालिग डरी सहमी रहने लगी, फिर...मां के पैरों तले खिसक गई जमीन

jantaserishta.com
7 Oct 2024 8:14 AM IST
घर में घुसकर गैंगरेप, नाबालिग डरी सहमी रहने लगी, फिर...मां के पैरों तले खिसक गई जमीन
x

सांकेतिक तस्वीर

प्राथमिकी दर्ज कराई.
रांची: झारखंड की एक नाबालिग लड़की बार-बार अपनी जान देने की बात करने लगी। वह अचानक से डरी-सहमी और गुमसुम रहने लगी। मां के बहुत पूछने पर 15 साल की लड़की ने आसिफ खान और सरवर खान नाम के दो लड़कों की दरिंदगी की कहानी सुनाई। दरअसल, नाबालिग के घर में घुसकर दोनों लड़कों ने गैंगरेप किया था। घटना 27 सितंबर दिन की है। घटना के समय पीड़िता घर में अकेली थी। यह रांची के अनगड़ा के सिकिदिरी थाना क्षेत्र की घटना है।
इस संबंध में पीड़िता ने रविवार को सिकिदिरी थाने में कुटे के दो युवक आसिफ खान और सरवर खान के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार नाबालिग का पिता बाहर रहता है। घटना के दिन उसकी मां और छोटा भाई काम के सिलसिले में बोकारो गए थे, जबकि बड़ा भाई कोलकाता गया था। पीड़िता घर में अकेली थी उसी दौरान दोनों युवकों ने दुष्कर्म किया था।
घर में घुसकर सामूहिक दुष्कर्म करने की घटना के बाद से नाबालिग डरी-सहमी और गुमसुम रहने लगी थी। वह हमेशा जान देने की बात करती थी। मां के बहुत पूछने पर पीड़िता ने घटना की जानकारी दी।। पुलिस ने पीड़िता की मेडिकल जांच कराई है और सोमवार को 164 का बयान दर्ज कराया जाएगा।
वहीं एक दूसरे मामले में चान्हो थाना क्षेत्र की तीन वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी अनूप उरांव को चान्हो पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पीड़ित बच्ची के पिता द्वारा थाने में दर्ज कराई गई प्राथमिकी के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट लगाया गया है। वहीं बच्ची का मेडिकल कराया गया और उसका इलाज घर पर चल रहा है, उसकी हालत खतरे से बाहर है। ज्ञात हो कि पांच अक्टूबर की शाम बच्ची को घर के बाहर से अनूप ने मिठाई खिलाने के बहाने उठा लिया था और दुष्कर्म किया था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story