भारत
कोचिंग जा रही छात्रा को बनाया हवस का शिकार, तीन आरोपी दबोचे गए
jantaserishta.com
1 Jan 2025 8:04 AM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया.
अमेठी: उत्तर प्रदेश के अमेठी में पुलिस ने 17 वर्षीय लड़की के साथ बलात्कार के आरोप में तीन लोगों को हिरासत में लिया है. अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी. पुलिस का कहना है कि पीड़िता के शिकायत पर तीनों युवकों को हिरासत में लिया गया है और पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है. रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.
पुलिस के मुताबिक, घटना सोमवार को उस समय हुई, जब पीड़िता कोचिंग क्लास के लिए जा रही थी. इस दौरान तीन युवकों ने उसे बीच रास्ते में रोक लिया और उसे एक कमरे में ले गए. इसके बाद उसके साथ बलात्कार किया. शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि आरोपियों में से एक ने उसके साथ बलात्कार किया, जबकि अन्य दो कमरे की रखवाली कर रहे थे और उसे धमका रहे थे.
मुसाफिरखाना थाने के एसएचओ विवेक सिंह ने मामले में बताया कि एक युवक के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज किया गया है और घटना में शामिल दो अन्य के खिलाफ साजिश का मामला दर्ज किया गया है. तीनों युवकों को हिरासत में लिया गया है और पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है. एसएचओ ने बताया कि आगे की जांच जारी है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





