भारत
शिकार को घेर लेती थीं....महिला पॉकेटमारों के गिरोह का खुलासा, 3 गिरफ्तार, ऐसे मिली सफलता
jantaserishta.com
6 April 2023 6:13 PM IST

x
DEMO PIC
चोरी का सामान सबमें बांट दिया जाता था।
नई दिल्ली (आईएएनएस)| पुलिस ने दिल्ली मेट्रो में पॉकेटमारी करने वाली तीन महिलाओं को गुरुवार को गिरफ्तार कर उनके गिरोह का भंडाफोड़ किया है। आरोपियों की पहचान गायत्री (26), अनीता (40) और सविता (35) के रूप में हुई है। तीनों मध्य दिल्ली के आनंद पर्बत इलाके की फरीदपुरी की रहने वाली हैं।
पुलिस ने बताया कि बेंगलुरु की रहने वाली 60 वर्षीय पी. जया भाग्य लक्ष्मी ने 1 अप्रैल को शिकायत दर्ज कराई कि करोल बाग से राजीव चौक के बीच चलती मेट्रो में किसी ने उनका पर्स चुरा लिया। पर्स में सोने के गहने और घर की चाभी थी।
मेट्रो पुलिस उपायुक्त जितेंद्र मणि ने कहा, जांच के दौरान करोल बाग से राजीव चौक मेट्रो स्टेशन तक सीसीटीवी फुटेज की पूरी जांच की गई। ट्रेन के अंदर लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले गए। विश्लेषण करने पर तीन महिला यात्रियों की गतिविधियां संदेहजनक पाई गईं।
उन्होंने कहा, टीम तुरंत हरकत में आ गई और तीनों को 24 घंटे के अंदर पकड़ लिया गया।
पूछताछ में आरोपी महिलाओं ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। उनके घर से चोरी का पर्स भी बरामद हो गया जिसमें सोने का चेन, अंगूठी और गोल्ड स्टड तथा पीड़िता के घर की चाभी भी थी।
पुलिस उपायुक्त ने बताया कि यह गिरोह मेट्रो ट्रेनों, भीड़-भाड़ वाली बसों और ट्रेनों में हाथ साफ करता था।
उन्होंने कहा, जिसे शिकार बनाना होता था उसे वे घेर लेती थीं। फिर उसका ध्यान भटकाकर कीमती सामान चुरा लेती थीं। चोरी का सामान सबमें बांट दिया जाता था। इसी से उनका गुजर-बसर होता था।
Tagsदिल्लीदिल्ली न्यूज़दिल्ली मेट्रोमहिला पॉकेटमारों का गिरोहजितेंद्र मणिDelhiDelhi NewsDelhi MetroGang of women pickpocketsJitendra Mani
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





