भारत

शातिर चोरों का गैंग चढ़ा पुलिस के हत्थे, 5 गिरफ्तार, बिजलीघर से चोरी का 30 लाख का माल बरामद

jantaserishta.com
12 Dec 2022 4:11 PM IST
शातिर चोरों का गैंग चढ़ा पुलिस के हत्थे, 5 गिरफ्तार, बिजलीघर से चोरी का 30 लाख का माल बरामद
x
पुलिस से इस मामले में मामला दर्ज कर उसकी जांच शुरू कर दी थी।
ग्रेटर नोएडा (आईएएनएस)| थाना ईकोटेक 1 पुलिस ने बिजलीघर से कॉपर तार की चोरी करने वाले 5 शातिर चोर गिरफ्तार किए है। पुलिस ने उनके कब्जे से 100 प्रतिशत माल अनुमानित कीमत करीब 30 लाख रुपए बरामद किया है।
पुलिस ने चोरी करने वाले 1. आरिफ 2. सुरेन्द्र 3. मुनस्सर 4. सरवन को चोरी गये तार में से 100 प्रतिशत माल ( साबुत टुकडे 359 मीटर बिजली की केबिल के 12 बण्डल व 150 कि0ग्रा0 रंगीन तार के 03 बण्डल, 302.95 कि0ग्रा0 तांबे का तार 12 बण्डल तथा 817 कि0ग्रा0 लोहे के तार के 26 बण्डल ,156 कि0ग्रा0 काले रंग की रबर 03 बण्डल तथा 132 कि0ग्रा0 नीले रंग की रबर 02 बण्डल कुल 58 बण्डल) और एक गाडी महेन्द्रा पिकअप के साथ पकड़ा है।
घटना का संक्षिप्त विवरण
वादी ने ये रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि 7/8 दिसंबर की रात को को अज्ञात चोरो ने घरबरा बिजली घर के 2.55 रक्वायर डड कापर वायर लम्बाई करीब 2 किमी को चोरी कर भाग गए है। ईकोटेक प्रथम पुलिस से इस मामले में मामला दर्ज कर उसकी जांच शुरू कर दी थी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story