भारत
महिला की अगुवाई वाले चोरों के गिरोह का खुलासा, ऐसे बनाते थे निशाना
jantaserishta.com
27 Oct 2022 8:23 AM IST

x
DEMO PIC
यह गिरोह बंद घरों को निशाना बनाता था।
नई दिल्ली (आईएएनएस)| दक्षिणी-पश्चिमी दिल्ली में एक महिला के नेतृत्व वाले चोरों के एक गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। यह गिरोह बंद घरों को निशाना बनाता था। पुलिस उपायुक्त (दक्षिण पश्चिम) मनोज सी ने बताया कि आरोपियों की पहचान धर्मेद्र, बबलू और लक्ष्मी के रूप में हुई है। लक्ष्मी चोरी करने के लिए बंद फ्लैटों की पहचान करने के लिए रेकी करती थी। वे एक कार में आते थे। लक्ष्मी नौकरानी के वेश में बंद घर की पहचान करती थी, जबकि बाकी लोग कार में उसका इंतजार करते थे। बाद में वह चोरी को अंजाम देते थे।
इनके पास से एक सोने की हार, दो जोड़ी झुमके, एक कार और घर के दरवाजे तोड़ने के उपकरण बरामद किए गए हैं। पुलिस ने कहा, हाल ही में दक्षिणी-पश्चिमी जिले में चोरी के मामलों में भारी उछाल आया है। गिरोह का भंडाफोड़ करने के लिए अधिकारियों की एक टीम बनाई गई थी। टीम ने सीसीटीवी फुटेज की जांच की और चोरों को दबोच लिया।
पुलिस आरोपियों की पहचान करने में सक्षम थी, क्योंकि फुटेज में उनके चेहरे स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहे थे। उन्होंने तकनीकी निगरानी की और पता चला कि आरोपी नोएडा के थे। पुलिस ने कहा, "हमें आरोपी के बारे में सूचना मिली और एक जाल बिछाया गया। आरोपी पकड़े गए जब वह एक और डकैती की योजना बना रहे थे। वह एक कार में आते थे। महिला बंद घर की पहचान करने के लिए इलाके में घूमती थी। बाद में पुरुष आरोपी दरवाजा तोड़ते थे।"
वह चोरी के सामान को मुरादाबाद के एक जौहरी को बेचते थे, जिसकी पहचान अमरीश के रूप में हुई है। लक्ष्मी जौहरी को जानती थी।
पुलिस ने कहा, आरोपी बबलू तीन दर्जन से अधिक मामलों में, लक्ष्मी और धर्मेद्र को लगभग दस में मामलों में शामिल पाया गया।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





