लड़कियों का गैंग: पुलिस काे हैरत में डाला, नहीं हुआ किसी को यकीन

नई दिल्ली: दिल्ली की लड़कियों के एक ऐसे गैंग तक यूपी की आगरा पुलिस पहुंची है जो लड़कों से जान पहचान करती हैं। लड़कों के साथ एक लड़की संबंध बनाती है। अन्य लड़कियां इसकी रिकॉर्डिंग कर लेती हैं। लड़के पर रेप का आरोप लगाती है और रुपए मांगती हैं। रुपए मिल गए तो ठीक नहीं तो रेप में जेल भेज देती हैं। इस गैंग तक पुलिस आगरा में कटरा वजीर खां (एत्मादुद्दौला) के अजय तोमर के रेप के आरोप में जेल जाने के बाद पहुंची है। इससे पहले भी इसी तरह के एक गैंग का पुलिस ने खुलासा करते हुए जेल भेजा था। तब अधिवक्ता इस गैंग के झांसे में आ गया था। लोगों का मानना है कि इस तरह के कई मामले हो सकते हैं। कई लोग बेइज्जती के डर से पैसे देकर मामला खत्म कर लेते हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





