भारत

नकली नोट के धंधेबाजों के गैंग का पर्दाफाश, 2 लोग गिरफ्तार

jantaserishta.com
18 Sept 2021 8:55 AM IST
नकली नोट के धंधेबाजों के गैंग का पर्दाफाश, 2 लोग गिरफ्तार
x
फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है.

बरेली: बरेली के बहेड़ी में पुलिस ने नकली नोटों के सौदागरों के गैंग का पर्दाफाश किया है. पुलिस ने नकली नोट गैंग के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. दोनों आरोपी उत्तराखंड के निवासी बताए जा रहे हैं. आरोपियों के पास से करीब 1 लाख के नकली नोट बरामद हुए हैं. जानकारी में आया है कि यह लोग लंबे समय से नकली नोट छापने का काम कर रहे थे. फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है.

दरअसल, बहेड़ी थाना पुलिस को मुखबिर के जरिये जानकारी मिली थी कि कुछ लोग नकली नोट के काले कारोबार में लिप्त हैं जिसके बाद पुलिस ने छापेमारी की. पुलिस ने दो लोगो को गिरफ्तार किया जिनके पास से 897 100-100 के नकली नोट बरामद किए. पुलिस ने जब दोनों से कड़ाई से पूछताछ की तो पता चला कि ये दोनों तो मात्र एक जरिया है इनका मास्टरमाइंड कोई और है. बहेड़ी थाने के प्रभारी निरीक्षक गीतेश कपिल ने बताया कि दोनों आरोपी शफीक और दौलतराम उत्तराखंड के नानकमत्ता के रहने वाले हैं.
एसपी ग्रामीण राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि पुलिस ने दोनों आरोपियों से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि उन्हें उत्तराखंड के सितारगंज निवासी हरविंदर नकली नोट देता है. 30 हजार रुपये के असली नोट देकर वो उन्हें एक लाख रुपये के नकली 100-100 के नोट देता है. पुलिस की टीम हरविंदर की गिरफ्तारी के लिए लगा दिया गया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story