
x
चंदौली में छह लोगों का गैंग पंजीकृत
चंदौली। रंगदारी मांगने, जानलेवा हमला करने और तोड़फोड़ जैसे गंभीर अपराधों में संलिप्तता के आरोपों को लेकर चंदौली पुलिस ने छह आरोपियों के गिरोह का गैंग पंजीकरण कराया है। पुलिस ने इस गिरोह को जनपद स्तर पर गैंग नंबर-95 आवंटित किया है। कार्रवाई थाना चंदौली पुलिस ने की है।
पुलिस के मुताबिक, गिरोह का सरगना अमन सिंह उर्फ शुभम सिंह है। उसके साथ शुभम पाण्डेय, रितेश सिंह उर्फ रिशू सिंह, सिद्धार्थ सिंह उर्फ आर्यन सिंह, विक्रान्त सिंह और सौरभ सिंह को गिरोह का सदस्य चिह्नित किया गया है। पुलिस का दावा है कि गिरोह की गतिविधियों से क्षेत्र में भय का माहौल पैदा हो रहा था। इसी के मद्देनजर निगरानी और आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए गैंग पंजीकरण की कार्रवाई की गई।
पुलिस द्वारा जारी आपराधिक इतिहास के अनुसार शुभम सिंह के खिलाफ कुल 10 अभियोग दर्ज हैं। वहीं शुभम पाण्डेय पर पांच,रितेश सिंह पर आठ, सिद्धार्थ सिंह पर छह, विक्रान्त सिंह पर तीन और सौरभ सिंह पर दो अभियोग दर्ज बताए गए हैं। आपराधिक इतिहास में रंगदारी से संबंधित आरोपों के अलावा मारपीट, धमकी, जानलेवा हमले और आर्म्स एक्ट से जुड़े मामले भी शामिल हैं। इस कार्रवाई को प्रभारी निरीक्षक बिन्देश्वर पाण्डेय के नेतृत्व में थाना चंदौली पुलिस टीम ने अंजाम दिया।
Next Story





