भारत

विश्वविद्यालयों की फर्जी डिग्रियां बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 2 गिरफ्तार

jantaserishta.com
28 Sept 2023 4:40 PM IST
विश्वविद्यालयों की फर्जी डिग्रियां बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 2 गिरफ्तार
x
कागजात, कंप्यूटर, प्रिंटर, मॉनिटर सहित कई सामान बरामद किए गए हैं।
रांची: जमशेदपुर में पुलिस ने देश की अलग-अलग यूनिवर्सिटी के नाम पर फर्जी डिग्रियां बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। इसके दो सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया गया है। फर्जी डिग्रियां बनाने में इस्तेमाल किए जाने वाले कागजात, कंप्यूटर, प्रिंटर, मॉनिटर सहित कई सामान बरामद किए गए हैं।
बताया गया कि जमशेदपुर के साकची थाना क्षेत्र स्थित ठाकुरबाड़ी मकान संख्या 47 के दूसरे तल्ले पर डांस स्टूडियो से गिरोह अपना नेटवर्क संचालित कर रहा था। गुप्त सूचना के आधार पर साकची थाना प्रभारी की अगुवाई में पुलिस टीम ने दबिश दी।
यहां से सनी कुमार और शुभम साहा नाम के आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। दोनों ने पुलिस को बताया कि वे सना कांप्लेक्स स्थित होटल बाइट की मालकिन रीता दास और उनके बेटे धर्मजीत कुमार के निर्देश पर काम कर रहे थे। उनके निर्देश पर ही कॉलेज, बोर्ड और अन्य विश्वविद्यालयों की मार्कशीट तथा जाली सर्टिफिकेट बनाया जाता है। सनी एकाउंट का काम देखता है और शुभम डाटा इंट्री का काम करता है। दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया और पुलिस इस स्टूडियो के मालिक की तलाश में जुट गयी है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story