भारत

ट्रांसफार्मर से तेल और कॉपर चोरी करने वाले गैंग का भंडाफोड़, 8 आरोपी गिरफ्तार

jantaserishta.com
17 April 2026 5:00 PM IST
ट्रांसफार्मर से तेल और कॉपर चोरी करने वाले गैंग का भंडाफोड़, 8 आरोपी गिरफ्तार
x
बड़े गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है.
हरदोई: उत्तर प्रदेश के हरदोई जनपद में ट्रांसफार्मर से तेल और कॉपर चोरी करने वाले एक बड़े गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। थाना अरवल पुलिस और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई में 8 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। मुठभेड़ के दौरान 2 बदमाशों के पैर में गोली लगने से वे घायल हो गए। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
यह पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के निर्देशन में की गई। पुलिस को पहले से सूचना मिली थी कि कुछ संदिग्ध लोग इलाके में ट्रांसफॉर्मरों को निशाना बनाकर तेल और कॉपर चोरी करने की फिराक में हैं। इसी सूचना के आधार पर थाना अरवल और स्वाट टीम ने इलाके में निगरानी बढ़ा दी थी।
पुलिस को मुखबिर और सर्विलांस के जरिए खबर मिली कि यह गिरोह हरपालपुर रोड के पास किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की कोशिश कर सकता है। जैसे ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। संदिग्ध लोगों ने भागने की कोशिश की और पुलिस पर फायरिंग भी कर दी। इसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसमें दो बदमाश घायल हो गए।
मुठभेड़ में घायल हुए अभियुक्तों की पहचान गजेंद्र निवासी थाना पटियाली जनपद कासगंज और सत्यव्रत सिंह निवासी थाना मिर्जापुर, फर्रुखाबाद के रूप में हुई है। इनके अलावा गिरोह के अन्य सदस्य परवेज यादव, अनूप कुमार यादव, सुरेंद्र यादव, रोहित यादव, मुनींद्र यादव और अजय यादव को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।
पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे लंबे समय से अलग-अलग थाना क्षेत्रों में ट्रांसफॉर्मरों से तेल और कॉपर चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे। यह गिरोह सुनसान इलाकों में लगे ट्रांसफॉर्मरों को अपना निशाना बनाता था और चोरी के बाद सामान को बेचकर पैसे कमाता था।
पुलिस ने इनके कब्जे से 49 हजार रुपए कैश, एक कार, ट्रांसफॉर्मर करीब का 50 लीटर तेल, अवैध तमंचे, कारतूस और ट्रांसफॉर्मर खोलने के औजार बरामद किए हैं। हरपालपुर क्षेत्राधिकारी ने बताया कि यह कार्रवाई शुक्रवार तड़के करीब चार बजे की गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम तुरंत सक्रिय हुई और इलाके में घेराबंदी कर दी गई। जैसे ही संदिग्ध वाहन को रोका गया, बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story