भारत
लिफ्ट देकर लूटपाट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 5 बदमाश गिरफ्तार
jantaserishta.com
15 May 2026 6:46 PM IST

x
पढ़ें पूरी खबर.
नोएडा: नोएडा के थाना सेक्टर-39 पुलिस ने एक ऐसे शातिर गिरोह का खुलासा किया है, जो कार में लिफ्ट देने के बहाने लोगों को निशाना बनाकर उनसे जबरन यूपीआई और एटीएम के जरिए पैसे ट्रांसफर करवा लेता था। पुलिस ने इस गिरोह के पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अवैध हथियार और फर्जी नंबर प्लेट लगी एक कार बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार 15 मई को थाना सेक्टर-39 पुलिस टीम ने स्टेलर ग्रीन पार्क के पास चेकिंग अभियान के दौरान पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए अभियुक्तों की पहचान नसीम अली, अभिषेक कुमार, विवेक, कार्तिक ठाकुर और मनोज कुमार के रूप में हुई है।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे एनसीआर क्षेत्र में कार से घूमते थे और रास्ते में मिलने वाले लोगों को लिफ्ट देने के बहाने अपनी कार में बैठा लेते थे। इसके बाद आरोपी यात्रियों को अवैध हथियार दिखाकर डराते-धमकाते थे और उनसे एटीएम तथा यूपीआई के माध्यम से रकम ट्रांसफर करवा लेते थे।
वारदात को अंजाम देने के बाद पीड़ितों के साथ मारपीट कर उन्हें सुनसान इलाके में छोड़ दिया जाता था। गिरफ्तार आरोपी नसीम अली मूल रूप से एटा जिले का रहने वाला है और वर्तमान में हल्दौनी क्षेत्र में किराये पर रह रहा था।
वहीं अभिषेक कुमार बिहार के नालंदा जिले का निवासी है, जबकि विवेक समस्तीपुर का रहने वाला बताया गया है। अन्य आरोपी कार्तिक ठाकुर और मनोज कुमार छिजारसी क्षेत्र में रह रहे थे। पुलिस जांच में सामने आया है कि गिरोह का सरगना नसीम अली पहले भी कई आपराधिक मामलों में जेल जा चुका है। उसके खिलाफ इकोटेक-3 और सेक्टर-39 थानों में आर्म्स एक्ट समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।
इसके अलावा मनोज कुमार के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट और आबकारी अधिनियम के तहत भी मामले दर्ज पाए गए हैं। बरामदगी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो अवैध तमंचे .315 बोर, तीन अवैध चाकू और फर्जी नंबर प्लेट लगी एक कार बरामद की है। पुलिस का कहना है कि गिरोह से जुड़े अन्य मामलों की भी जांच की जा रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि आरोपियों ने अब तक कितनी वारदातों को अंजाम दिया है।
Tagsनोएडानोएडा न्यूज़नोएडा पुलिसलिफ्ट देकर लूटपाट करने वाले गिरोह का पर्दाफाशNoidaNoida NewsNoida Policegang involved in robbery after giving lift busted
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





