भारत
कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में फर्जीवाड़ा की साजिश करने वाले गैंग का भंडाफोड़, 22 लोग हिरासत में
jantaserishta.com
30 Nov 2025 5:30 PM IST

x
बड़ा एक्शन.
धनबाद: झारखंड पुलिस ने पश्चिम बंगाल में रविवार को कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में फर्जीवाड़ा की तैयारी कर रहे एक रैकेट का भंडाफोड़ किया है। इस गिरोह के कुल 22 लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि झारखंड के डीजीपी के निर्देश पर जिले में चलाए जा रहे एंटी क्राइम चेकिंग अभियान के दौरान तिसरा थाना क्षेत्र के पास एक स्कॉर्पियो को रोककर की गई जांच में कुछ संदिग्ध लोग पकड़े गए। इनसे पूछताछ के दौरान जानकारी मिली कि ये लोग पश्चिम बंगाल में रविवार को होने वाली पुलिस कांस्टेबल परीक्षा में गड़बड़ी करने की साजिश रच रहे थे। इसके बाद उनकी निशानदेही पर धनबाद के झरिया इलाके में एक लॉज से कुल 22 लोगों को हिरासत में लिया गया।
पकड़े गए लोगों में 14 अभ्यर्थी शामिल हैं, जो कांस्टेबल की परीक्षा में शामिल होने वाले थे। इन्हें झरिया स्थित लॉज में रखकर प्रश्न पत्रों के उत्तर रटवाए जा रहे थे। ये सभी लोग पश्चिम बंगाल के रहने वाले हैं। इनके अलावा रैकेट संचालन में सहयोग करने वाले धनबाद के एक ड्राइवर, टेंट हाउस के पांच कर्मियों और एक होटल संचालक को भी हिरासत में लिया गया है।
प्रारंभिक पूछताछ में संकेत मिले हैं कि यह गिरोह उम्मीदवारों से मोटी रकम लेकर परीक्षा में पास कराने का आश्वासन देता था। छापेमारी के दौरान पुलिस ने 272 अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड, 70 मोबाइल फोन, करीब 40 ब्लूटूथ कलाई घड़ियां, ब्लूटूथ डिवाइस, आधार कार्ड, पासबुक, चेकबुक, एटीएम कार्ड, नोटबुक, मोबाइल चार्जर, एक कार्टून पेन, 10 सोने जैसी दिखने वाली चेन, स्टेशनरी और अन्य दस्तावेज बरामद किए हैं।
पुलिस का अनुमान है कि यह नेटवर्क अंतर्राज्यीय स्तर पर सक्रिय हो सकता है। धनबाद पुलिस ने कहा कि हिरासत में लिए गए लोगों से गहन पूछताछ की जा रही है। रैकेट का सरगना कौन है, इसका पता लगाने के लिए जांच तेज कर दी गई है। अधिकारियों ने संकेत दिया कि मामले में व्यापक आर्थिक लेनदेन और संगठित गतिविधियों की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।
Tagsपश्चिम बंगालकांस्टेबल भर्ती परीक्षाफर्जीवाड़ा की साजिशWest BengalConstable Recruitment ExamFraud Conspiracy
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





