
x
ठगने
Noida नोएडा: थाना सेक्टर-24 पुलिस ने महिलाओं को निशाना बनाकर कीमती गहनों और नकदी की ठगी करने वाले तीन शातिर टप्पेबाजों को गिरफ्तार कर एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से दो कान की टॉप्स, एक लॉकेट जिसमें लाल और सफेद मोती की माला लगी थी, तथा 9,780 रुपये नकद बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान कमल हसन (36 वर्ष), निवासी सरमथला, थाना सोहना, जिला गुरुग्राम (हरियाणा), दिलशेर (25 वर्ष), निवासी चांदमारी झुग्गी झोपड़ी, प्रताप विहार, थाना विजयनगर, जिला गाजियाबाद तथा वाजिद (26 वर्ष), निवासी भलस्वा डेयरी, जिला दिल्ली के रूप में हुई है।
तीनों को थाना सेक्टर-22 के एफ ब्लॉक बारात घर के पास से धर दबोचा गया। पुलिस जांच में सामने आया कि ये आरोपी काफी समय से महिलाओं को ठगने के अपराध में सक्रिय थे और इनके खिलाफ विभिन्न जिलों में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें से आरोपी दिलशेर का आपराधिक इतिहास सबसे लंबा है। उस पर पहले से ही चोरी, टप्पेबाजी, आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर एक्ट सहित कई धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। वहीं, कमल हसन और वाजिद के खिलाफ भी गौतमबुद्धनगर और दिल्ली में टप्पेबाजी के मामले दर्ज पाए गए हैं।
थाना सेक्टर-24 पुलिस ने बताया कि यह गिरोह खासतौर पर उन महिलाओं को निशाना बनाता था जो अकेले या कम भीड़भाड़ वाली जगहों पर मौजूद होती थीं। आरोपी बातचीत में फंसाकर उनसे गहने उतरवा लेते या फिर उन्हें बहला-फुसलाकर नकदी और सामान लेकर फरार हो जाते थे। पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर ने आमजन से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति से सतर्क रहें और ठगी या टप्पेबाजी की घटनाओं की तुरंत सूचना पुलिस को दें, ताकि ऐसे अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई की जा सके।
Tagsनोएडासेक्टर-24 पुलिसटप्पेबाजमहिलाओं पर ठगीगहने बरामदनकदीकमल हसनदिलशेरवाजिदअपराधी गिरोहचोरीआर्म्स एक्टगैंगस्टर एक्टसुरक्षा सतर्कताजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





