भारत

लूट और डकैती को अंजाम देने वाले गिरोह का खुलासा, चार गिरफ्तार

Admin4
15 March 2024 10:30 AM GMT
लूट और डकैती को अंजाम देने वाले गिरोह का खुलासा, चार गिरफ्तार
x
रांची। झारखंड में रांची, चतरा, लातेहार और हजारीबाग जिले में पुलिस की वर्दी पहनकर लूट और डकैती की घटनाओं को अंजाम देने वाले गिरोह का खुलासा हुआ है। रांची पुलिस ने इस गिरोह के चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से दो सेट वर्दी, मोबाइल और एयरगन बरामद किया गया है।
इसकी जानकारी रांची के ग्रामीण एसपी पीयूष पांडेय ने शुक्रवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी। गिरफ्तार अपराधियों में भीम कुमार रवि, राकेश साव, राहुल लोहरा और छोटू लोहरा शामिल हैं। सभी लातेहार जिले के चंदवा और हेरहंज थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। गिरफ्तार अपराधियों ने स्वीकार किया है कि उन्होंने रांची के ग्रामीण इलाकों के अलावा चतरा, लातेहार और हजारीबाग जिले में लूट-डकैती की घटनाओं को अंजाम दिया है।
सभी के खिलाफ रांची के मैकलुस्कीगंज, चतरा के लावालौंग, लातेहार के बालूमाथ और हेरहंज के अलावा हजारीबाग के पतरातू थाना क्षेत्र में मामले दर्ज हैं। इन्हें गिरफ्तार करने वाली छापेमारी टीम की अगुवाई खलारी डीएसपी रामनारायण चौधरी कर रहे थे।
Next Story