भारत

साइबर ठगी के पैसों से महंगे मोबाइल खरीदने वाले गैंग का पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार, ऐसे हुआ खेल खत्म

jantaserishta.com
6 Oct 2026 4:21 PM IST
साइबर ठगी के पैसों से महंगे मोबाइल खरीदने वाले गैंग का पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार, ऐसे हुआ खेल खत्म
x
सांकेतिक तस्वीर 
25 मोबाइल फोन बरामद किए हैं.
मुंबई: साइबर ठगी कर महंगे मोबाइल फोन खरीदने वाले गिरोह पर एलटी मार्ग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने गुजरात के अहमदाबाद और मुंबई के कुर्ला से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर 19,66,075 रुपये कीमत के 25 मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
एलटी मार्ग पुलिस स्टेशन में पीड़ित ने केस दर्ज कराया था। पीड़ित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि एक अनजान मोबाइल नंबर से कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को आरबीएल क्रेडिट कार्ड का प्रतिनिधि बताया। उसने कहा कि आपके क्रेडिट कार्ड पर चालू मेल आदेश सर्विस बंद करनी है और इसके लिए व्हाट्सएप पर एक लिंक भेजी। लिंक पर क्लिक करते ही आरोपी ने पीड़ित के क्रेडिट कार्ड से 3 ट्रांजेक्शन में 4,48,721 रुपये की स्वीगी प्लेटफॉर्म पर खरीदारी कर ऑनलाइन ठगी कर ली।
पुलिस ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए तकनीकी जांच शुरू की। जांच के आधार पर पुलिस ने अनिसबेग समिरबेग मिर्जा (23) और मोईन रहीम शेख (34) को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के पास से 2 आईफोन मोबाइल फोन और अन्य साइबर फ्रॉड के मामलों में खरीदे गए 25 मोबाइल फोन बरामद हुए हैं।
हाल ही में दिल्ली के साउथ डिस्ट्रिक्ट के साइबर पुलिस स्टेशन ने टेलीग्राम-आधारित टास्क और क्रिप्टो करेंसी इन्वेस्टमेंट धोखाधड़ी में शामिल एक अंतरराज्यीय साइबर-फ्रॉड नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
शिकायतकर्ता कथित तौर पर एक टेलीग्राम ग्रुप के जरिए धोखेबाजों के संपर्क में आया, जहां उसे अच्छे रिटर्न का वादा करके ऑनलाइन टास्क और क्रिप्टोकरेंसी में पैसे निवेश करने के लिए उकसाया गया।
पुलिस ने बताया कि उनकी बातों पर भरोसा करते हुए शिकायतकर्ता ने आरोपियों के निर्देशानुसार 4,66,300 रुपए और 3,20,000 रुपए की दो किश्तों में कुल 7,86,300 रुपए ट्रांसफर किए। आरोपियों ने न तो वादा किया गया रिटर्न दिया और न ही निवेश की गई रकम लौटाई और बाद में शिकायतकर्ता को जवाब देना बंद कर दिया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story