गिरोह का भंडाफोड़: सेना भर्ती के नाम पर होती थी ठगी, 25 से ज्यादा लोगों को लगाया चूना, आर्मी और पुलिस का जॉइंट ऑपरेशन

मेरठ: यूपी के मेरठ में आर्मी की टीम और पुलिस ने कंकरखेड़ा में सेना भर्ती के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है. गिरोह के एक सदस्य को दबोच लिया, बाकी दो फरार हो गए. आरोपी के कमरे से कुछ दस्तावेज, मुहर बरामद किए गए हैं. मामला सदर बाजार क्षेत्र का है, इसलिए सभी को सदर पुलिस के हवाले किया गया है. आरोपियों ने सेना भर्ती के नाम पर 25 से ज्यादा लोगों के साथ पूर्व में ठगी की है. बरामद मुहर आर्मी के एक विभाग की हैं, इसकी जांच के लिए टीम पहुंची है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





