भारत

गणेश प्रतिमा विसर्जन, अलग-अलग हादसों में 19 लोगों की मौत, जानें पूरी जानकारी

jantaserishta.com
10 Sep 2022 12:36 PM GMT
गणेश प्रतिमा विसर्जन, अलग-अलग हादसों में 19 लोगों की मौत, जानें पूरी जानकारी
x
न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान | DEMO PIC
इससे पहले 14 लोगों की मौत की खबर आई थी, लेकिन बाद में चार और लोगों की मौत हो गई।
नई दिल्ली: महाराष्ट्र में गणपति विसर्जन के दौरान मौत का आंकड़ा बढ़कर 19 पहुंच गया है। इससे पहले 14 लोगों की मौत की खबर आई थी, लेकिन बाद में चार और लोगों की मौत हो गई। जिन लोगों की मौत हुई है उनमें एक महिला भी शामिल है। जो विसर्जन से ठीक पहले होने वाली आरती के दौरान एक पेड़ के गिरने से अपनी जान गंवा दी। वहीं, विसर्जन के दौरान बिजली की चपेट में आने से 11 लोग घायल हो गए हैं।
महाराष्ट्र में 10 दिवसीय उत्सव के समापन के बाद शनिवार सुबह तक भगवान गणेश की 38,000 से अधिक मूर्तियों का मुंबई के विभिन्न जल निकायों में विसर्जन किया गया, जबकि शहर में कुछ स्थानों पर विसर्जन शोभायात्रा अभी भी जारी है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। मूर्तियों को दक्षिण मुंबई में गिरगांव चौपाटी (समुद्र तट) में कृत्रिम तालाबों और कुछ अन्य जल निकायों में विसर्जित किया गया।


गिरगांव चौपाटी स्थान लालबागचा राजा, गणेश गली और अन्य लोकप्रिय गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए प्रमुख स्थानों में से एक है। शिवाजी पार्क, बांद्रा, जुहू और मलाड सहित शहर भर के अन्य समुद्र तटों पर भी मूर्तियों का विसर्जन किया गया। विसर्जन शोभायात्रा शुक्रवार सुबह से ही निकलना शुरू हो गई थी। महाराष्ट्र समेत देश भर में 10 दिवसीय उत्सव इस वर्ष विशेष उत्साह और धूमधाम से मनाया गया क्योंकि पिछले दो साल कोविड-19 के कारण प्रतिबंध लागू थे।
अधिकारियों ने बताया कि राज्य रिजर्व पुलिस बल (एसआरपीएफ) की आठ कंपनियां, त्वरित कार्रवाई बल की एक कंपनी और 750 होमगार्ड भी तैनात किए गए थे। बीएमसी ने 73 प्राकृतिक और 162 कृत्रिम जल निकायों में विसर्जन की सुविधा प्रदान की थी और लगभग 10,000 स्वयं सहायता कर्मियों को तैनात किया गया था।
Next Story