भारत

गांधी की प्रतिमा का फिर हुआ अपमान, पहनाई गई शराब के रैपर की माला

jantaserishta.com
17 Feb 2022 7:52 PM IST
गांधी की प्रतिमा का फिर हुआ अपमान, पहनाई गई शराब के रैपर की माला
x
बड़ी खबर

चंपारण: बिहार के चंपारण में बीते दिनों राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के प्रतिमा को तोड़ने का मामला शांत भी नहीं हुआ था कि मोतिहारी में उनके अपमान की एक और खबर सामने आ गई.

दरअसल जिले के गांधी घाट पर स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा को शराब के रैपर से बना माला पहनाकर उन्हें अपमानित किया गया. हैरानी की बात ये है कि बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू है और चंपारण में बापू की प्रतिमा का उसी से अपमान किया जा रहा है.
महात्मा गांधी ने जिस ऐतिहासिक नीम के पेड़ से चंपारण सत्याग्रह की शुरुआत की थी, वहीं गांधी घाट पर बनी उनकी प्रतिमा अब शराबियों के कुकृत्य का शिकार बन गई.
गांधी ने ऐतिहासिक नीम के पेड़ के नीचे अंग्रेजों के खिलाफ एक बड़ी सभा की थी, जिसकी याद में यहां गांधी घाट की स्थापना की गई थी. शराबियों और शरारती तत्वों के इस करतूत से यहां के लोग गुस्से में हैं और ऐसे कृत्य करने वाले लोगों पर कठोर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.
इस संबंध में पूछे जाने पर मोतिहारी के सदर एसडीएम सुमन सौरभ यादव ने मामले की पुष्टि की और कहा कि दो दिन पहले शरारती तत्वों के द्वारा गांधी जी की मूर्ति के साथ अभद्रता की गई थी और उन्हें शराब के रैपर की माला पहना दी गई थी.
हालांकि खबर सामने आने के बाद तुरकौलिया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए माला को वहां से हटा दिया था. इस दौरान वहां मूर्ति के साथ कोई छेड़छाड़ नहीं की गई थी, लेकिन जिला प्रसाशन ने इस मामले को गंभीरता से लिया. जिलाधिकारी और एसपी ने खुद घटनास्थल का दौरा किया और जांच के निर्देश दिए.
ऐसी वारदात दुबारा न हो इसके लिए मूर्तियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी तय की जा रही है और विभिन्न संस्थाओं को इसका काम दिया जाएगा. इसके साथ ही जिले के सभी दार्शनिक स्थलों पर सीसीटीवी कैमरा लगाने का निर्देश भी दिया गया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story