भारत

गांधी जयंती का दिन: सोशल मीडिया पर नाथूराम गोडसे जिंदाबाद कर रहा ट्रेंड, भड़के बीजेपी नेता

jantaserishta.com
2 Oct 2021 12:25 PM IST
गांधी जयंती का दिन: सोशल मीडिया पर नाथूराम गोडसे जिंदाबाद कर रहा ट्रेंड, भड़के बीजेपी नेता
x

नई दिल्ली,: भाजपा सांसद वरुण गांधी ने गांधी जयंती के मौके पर सोशल मीडिया पर 'गोडसे जिंदाबाद' के ट्रेंड होने पर नाराजगी जाहिर की है. वरुण गांधी ने कहा कि जो लोग 'गोडसे जिंदाबाद' ट्वीट कर रहे हैं, ये लोग देश को गैर जिम्मेदाराना तरीके से शर्मसार कर रहे हैं. बता दें नाथूराम गोडसे ने 30 जनवरी 1948 को महात्मा गांधी की गोली मारकर हत्या कर दी थी. गोडसे को इसके लिए फांसी की सजा दी गई.

वरुण गांधी ने ट्वीट किया, भारत हमेशा से आध्यात्मिक महाशक्ति रहा. लेकिन यह महात्मा (महात्मा गांधी) हैं जिन्होंने हमारे राष्ट्र के आध्यात्मिक आधार को अपने अस्तित्व के माध्यम से व्यक्त किया और हमें एक नैतिक अधिकार दिया जो आज भी हमारी सबसे बड़ी ताकत है.
2 अक्टूबर का दिन भारत के लिए काफी अहम है. आज ही के दिन 1869 में गुजरात के पोरबंदर में महात्मा गांधी का जन्म हुआ था. 2 अक्टूबर को हर साल गांधी जयंती के रूप में मनाया जाता है. गांधी जयंती के मौके पर ट्विटर पर नाथूराम गोडसे जिंदाबाद ट्रेंड कर रहा है. इस पर 61 हजार से ज्यादा लोग ट्वीट कर चुके हैं. ये लोग नाथूराम गोडसे के समर्थन में ट्वीट कर रहे हैं. हालांकि, सोशल मीडिया पर तमाम लोगों ने इस ट्रेंड की आलोचना भी की.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story