भारत

एक और पुल भरभराकर गिरा! नहर पर बना पुल गिरा, कई गांवों का आवागमन प्रभावित

jantaserishta.com
22 Jun 2024 2:00 PM IST
एक और पुल भरभराकर गिरा! नहर पर बना पुल गिरा, कई गांवों का आवागमन प्रभावित
x
देखें वीडियो.
सीवान: बिहार के सीवान में गंडक नहर पर बना पुल शनिवार को अचानक टूट कर गिर गया। इस घटना में हालांकि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, पिलर धंसते ही कुछ ही मिनट में पुल धड़ाम से गिर गया।
इस हादसे में फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। बताया जाता है कि घटना दरौंदा प्रखंड के रामगढ़ा पंचायत का यह पुल काफी पुराना था और पानी के दबाव के कारण पिलर में कटाव होने लगा, जिससे पिलर गिर गया। गंडक नहर पर बना यह पुल महाराजगंज प्रखंड के पटेढी बाजार और दरौंदा प्रखंड के रामगढ़ पंचायत को जोड़ता था। इस पुल के टूट जाने से कई गांवों का आवागमन प्रभावित होगा।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, अब आसपास के गांव में जाने के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ेगी। स्थानीय ग्रामीणों ने जल्द इस पुल के निर्माण की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि यह पुल करीब 20 से 25 साल पुराना था। कुछ ग्रामीण कहते हैं कि दो दिन पहले इसमें दरार देखी गई थी और शनिवार सुबह यह पुल गिर गया।
इससे पहले अररिया जिले में मंगलवार को बकरा नदी पर बना पुल धंस गया था। इस पुल का उद्घाटन भी नहीं हुआ था। सिकटी प्रखंड स्थित बकरा नदी के पड़रिया घाट पर पुल का निर्माण किया गया था। मंगलवार को पुल के दो से तीन पिलर नदी में धंस गए और पुल गिर गया। यह पुल सिकटी और कुर्साकांटा प्रखंड को जोड़ता था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story