एटीएम मशीन में प्लेट लगाकर रुपये निकालने का खेल, दो गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा: थाना इकोटेक-3 पुलिस ने एटीएम में प्लेट लगाकर छेड़छाड़ करने वाले दो शातिर ब्रह्मदत्त और रजत कुमार को हबीबपुर के एक्सिस बैंक एटीएम से गिरफ्तार किया है।
दोनों एटीएम में प्लेट लगाकर बैंक और ग्राहकों के साथ धोखाधड़ी करते थे। दोनों एटीएम से रुपये निकालने की कोशिश कर रहे थे। वहां पर मौजूद सफाईकर्मी ने जब आरोपियों को रोका तो उसके साथ गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी।
बताया जाता है कि शातिर एटीएम में निकासी वाले स्थान पर प्लेट लगाकर खड़े हो जाते थे। जब कोई एटीएम से कैश निकालता था तो प्लेट के कारण नोट बाहर नहीं आ पाते थे, लेकिन, अकाउंट से बैलेंस कट जाता था। ग्राहक समझता था कि एटीएम में रुपये नहीं हैं और उसके जाने के बाद दोनों प्लेट हटाकर रुपये निकाल लेते थे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।






