Top News

पार्सल से मोबाइल निकालने का खेल, 4 गिरफ्तार, 19 मोबाइल बरामद

jantaserishta.com
14 Dec 2023 5:54 PM IST
पार्सल से मोबाइल निकालने का खेल, 4 गिरफ्तार, 19 मोबाइल बरामद
x

ग्रेटर नोएडा: थाना बादलपुर पुलिस ने वर्ड सॉल्यूशन कम्पनी के वेयरहाउस के मोबाइल पार्सल में से धोखाधड़ी कर मोबाइल निकाल लेने वाले 4 वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से धोखाधड़ी कर निकाले गये कुल 19 मोबाइल बरामद हुए हैं।

पुलिस ने सन्नी, शिवम शर्मा, नीरज और दुष्यंत को अच्छैजा गेट के पास से गिरफ्तार किया। अभियुक्तों के कब्जे से वर्ड सॉल्यूशन कम्पनी के मोबाइल पार्सल में से धोखाधड़ी कर निकाले गये कुल 19 मोबाइल बरामद किये गये हैं।

अभियुक्त शातिर किस्म के अपराधी हैं, जो अच्छेजा ग्राम थाना बादलपुर स्थित वर्ड सॉल्यूशन कम्पनी में माल ढोने वाली गाड़ी चलाने का काम करते थे। माल ले जाते समय रास्ते में पैकेट खोलकर कुछ मोबाइल निकालकर शेष पैकेटों को उसी तरह सील पैक करके उसे गन्तव्य तक पहुंचा देते थे। निकाले गये मोबाइलों को अपने पास रखते थे। बाद में उन फोन को अपने परिचित लोगों को चलाने के लिए दे देते थे।

2 मिनट में 10 खबर #jantaserishta #jantaserishtanews #latestnews #breakingnews #HindiNews #CG #CGNEWS #Chhattisgarh #hindibulletin pic.twitter.com/vHuqBdg4gQ

— Janta Se Rishta News | जनता से रिश्ता न्यूज़ (@jantaserishta) December 14, 2023

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story