भारत

इलाज की आड़ में धर्म परिवर्तन का खेल, 4 गिरफ्तार

jantaserishta.com
16 Oct 2024 4:36 PM IST
इलाज की आड़ में धर्म परिवर्तन का खेल, 4 गिरफ्तार
x
सनसनीखेज मामला सामने आया है.
बाराबंकी: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में इलाज के नाम पर धर्म परिवर्तन का सनसनीखेज मामला सामने आया है। कोठी थाना क्षेत्र के नरोत्तामऊ घाट मजरे असौरी गांव में झाड़-फूंक और प्रार्थना सभा के माध्यम से कैंसर के मरीजों का इलाज करने का दावा किया जा रहा था।
इस घटना का एक वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना राजेंद्र प्रसाद के घर के बाहर हुई, जहां तिरपाल बिछाकर लगभग तीन दर्जन से अधिक महिलाएं, बच्चे और पुरुष बैठे हुए थे। जब स्थानीय लोगों ने पूछताछ की तो पता चला कि तीन लोग प्रार्थना सभा और झाड़-फूंक के जरिए कैंसर के इलाज की जानकारी दे रहे थे। जबकि, मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि ये लोग ईसाई धर्म के प्रभु यीशु का गुणगान कर रहे थे। विश्व हिंदू महासंघ के जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र प्रताप सिंह ने इस पूरे मामले में कोठी पुलिस को सूचना दी।
सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए लोगों में श्यामू, मैहर कश्यप, मेघरानी और बादल गौतम शामिल हैं, जो कि ईसा मसीह की महिमा का बखान कर रहे थे। पुलिस ने इन लोगों के पास से ईसाई धर्म से जुड़ी धार्मिक पुस्तकें भी बरामद की हैं। वायरल वीडियो में प्रार्थना सभा का आयोजन और झाड़-फूंक की प्रक्रिया साफ दिखाई दे रही है।
एडिशनल एसपी डॉ. अखिलेश नारायण सिंह ने बताया कि चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है और उन्हें कारागार भेजा जा रहा है। पुलिस ने उनके बैंक अकाउंट की जांच भी शुरू कर दी है और दो विशेष टीमों का गठन कर उनकी गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। उन्होंने आगे कहा कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है और सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story