भारत

मदरसे में नकली नोट बनाने का काम, मौलवी पकड़ाया

jantaserishta.com
3 Sept 2024 5:22 PM IST
मदरसे में नकली नोट बनाने का काम, मौलवी पकड़ाया
x
चार लोग गिरफ्तार.
प्रयागराज: यूपी पुलिस ने नकली नोट बनाने वाली फैक्ट्री पकड़ी है। नकली नोट बनाए जाने का खेल मदरसे में हो रहा था। इसी मदरसे से नकली करेंस बनाए जाने की फैक्ट्री को संचालित किया जा रहा था। इस काम में मदरसे का मौलवी भी शामिल था। पुलिस ने छापा मारकर मौलवी समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। इसके बाद पुलिस ने मौके से नकली नोट बनाए जाने की सामग्री भी पकड़ी है। पूरा मामला प्रयागराज जिले का है। जानकारी के अनुसार शहर के मदरसा जामिया हबीबिया में नकली नोट बनाए जाने की फैक्ट्री संचालित हो रही थी। पुलिस-प्रशासन को जब इसकी खबर लगी तो शहर में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस ने एक टीम बनाई और मदरसे पर छापा मारा। पुलिस ने मौके से 1300 रुपये नकली नोटों की करेंसी पकड़ी। साथ ही पुलिस ने मौलवी तफसीरूल समेत चार युवकों को भी गिरफ्तार किया।
पुलिस ने बताया कि पिछले तीन महीने से मदरसे में नकली नोट बनाए जाने का खेल चल रहा था। गिरफ्तार मौलवी ने उड़ीसा के रहने वाले जाहिर खान को मदरसे में किराए पर कमरा दे रखा था। वही नकली नोटों की फैक्ट्री संचालित कर रहा था। गिरफ्तार किए गए लोगों ने पुलिस को बताया कि 15 हजार के बदलते 45 हजार के नकली नोट दिए जाते थे। गिरफ्तार मौलवी जाहिर खान के साथ शेयर होल्डर था। पुलिस पूछताछ में ये भी पता चला है कि बाजार में नकली नोट को सप्लाई करने के लिए प्रयागराज जिले के करैली निवासी मोहम्मद अफजल और मोहम्मद शाहिद को लगाया गया था।
नकली नोटों की फैक्ट्री का भंडाफोड़ करने के बाद पुलिस ने बताया कि बाजार में लाखों की संख्या में नकली नोटों को खपाया जा चुका है। पुलिस को मदरसे से नकली नोट बनाए जाने में इस्तेमाल स्कैनर, प्रिंटर और कागज के अलावा अन्य उपकरण भी मिले हैं। पुलिस गिरफ्तार लोगों से उनकी सरगना की पूछताछ कर रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story