भारत

तीसरी बार केंद्रीय मंत्रिपरिषद में जगह मिलने पर गजेंद्र सिंह शेखावत ने जताया PM मोदी का आभार

Nil dhankar
9 Jun 2024 4:19 PM IST
तीसरी बार केंद्रीय मंत्रिपरिषद में जगह मिलने पर गजेंद्र सिंह शेखावत ने जताया PM मोदी का आभार
x

जयपुर। जोधपुर लोकसभा सीट से लगातार तीन बार संसद पहुंचने वाले गजेंद्र सिंह शेखावत Gajendra Singh Shekhawat को तीसरी बार भी मंत्रिपरिषद में जगह मिलने वाली है। प्रधानमंत्री आवास पर रविवार सुबह पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा दी गई टी पार्टी में वह भी शामिल हुए थे।

शेखावत ने मंत्री बनाये जाने पर प्रधानमंत्री Prime Minister के प्रति आभार व्यक्त किया। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने तीसरी बार अपनी टीम में शामिल कर उन्हें देश सेवा का मौका दिया है। उन्होंने कहा, "देश को विकसित बनाने का प्रधानमंत्री का संकल्प और जिन मुद्दों को लेकर हम चुनाव में जनता के बीच गये थे, उन्हें पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ पूरा किया जाएगा।"

Jodhpur Lok Sabha Seat शेखावत ने जोधपुर लोकसभा सीट से लगातार तीसरी बार उन्हें उम्मीदवार बनाने के लिए पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व का आभार जताया और पार्टी कार्यकर्ताओं तथा शहर के लोगों को उन्हें विजयी बनाने के लिए धन्यवाद दिया।


Next Story