भारत

नेपाली कांग्रेस की कमान अब गगन थापा के हाथों में

Admindelhi1
10 Oct 2026 1:43 PM IST
नेपाली कांग्रेस की कमान अब गगन थापा के हाथों में
x
नेपाली कांग्रेस में गगन थापा के नेतृत्व पर लगी मुहर

काठमांडू: नेपाली कांग्रेस के 15वें महाधिवेशन में गगन थापा पार्टी के सभापति निर्वाचित हुए हैं। थापा को 6,584 वोट मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी श्याम कृष्ण खड्गी को 375 वोट प्राप्त हुए।

महाधिवेशन के मीडिया सेंटर के सदस्य महेश गौतम के अनुसार, शुक्रवार देररात काठमांडू स्थित राष्ट्रीय सभा गृह में मतगणना शुरू हुई, जो शनिवार सुबह पूरी हुई।

निर्वाचन समिति के मुताबिक, महाधिवेशन में कुल 7,317 प्रतिनिधियों में से 7,039 ने मतदान किया। इनमें से 54 मतपत्र अवैध घोषित किए गए। पार्टी सभापति पद के अलावा अन्य पदों के लिए पड़े मतपत्रों को मतगणना के लिए पार्टी के केंद्रीय कार्यालय, सानेपा ले जाया गया है। इन पदों की मतगणना अभी की जानी है।

Next Story