भारत
चलते ट्रक से 1 करोड़ के गैजेट चोरी, लुटेरों की तलाश में पुलिस
jantaserishta.com
10 Jan 2023 5:39 PM IST

x
मचा हड़कंप.
सुरेंद्रनगर (सौराष्ट्र) (आईएएनएस)| सुरेंद्रनगर पुलिस उन बाइक सवारों की तलाश कर रही है, जो राजमार्गों पर चल रहे ट्रकों से सामान चुराने में माहिर हैं। गत शनिवार की रात इन लुटेरों ने लिंबडी-राजकोट हाईवे पर चल रहे ट्रक से एक करोड़ रुपये मूल्य के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट चोरी कर लिए। पुलिस उपाधीक्षक सीपी मुंधवा ने मीडियाकर्मियों को बताया कि उनकी टीम ट्रक पर चढ़ने, ताला तोड़ने, ट्रक में घुसने और चलती गाड़ी से सामान चोरी करने वाले दो लोगों की तलाश कर रही है।
लिंबडी पुलिस स्टेशन में दर्ज शिकायत के अनुसार, शिकायतकर्ता राजेंद्र सिंह चावड़ा, रिले एक्सप्रेस लॉजिस्टिक एंड ट्रांसपोर्ट के वरिष्ठ कार्यकारी, उन्होंने कहा कि उनके ट्रक में अहमदाबाद से माल लोड किया था और राजकोट की ओर जा रहा था, जब उसमें से सामान चोरी कर लिया।
ट्रक चालक हबीब बेलिम ने शिकायतकर्ता को बताया, लिंबडी चौराहे से वह मुश्किल से छह से सात किलोमीटर चला था, तभी एक अन्य ट्रक चालक ने उसे सूचित किया कि एक बाइक सवार ने ताला तोड़ दिया है और उसके ट्रक में घुस गया है और सामान चुरा लिया है।
सभी पार्सल गिने जाने के बाद पता चला कि, लुटेरों ने एक करोड़ रुपये मूल्य के लैपटॉप, टैबलेट, 259 मोबाइल फोन, हेडफोन, कलाई घड़ी और प्रिंट रोल जैसे 52 पार्सल से सामान चुरा लिया था।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





