भारत

डिब्रूगढ़ में चल रही जी20 की बैठक

jantaserishta.com
24 March 2023 2:10 PM IST
डिब्रूगढ़ में चल रही जी20 की बैठक
x
डिब्रूगढ़ (आईएएनएस)| असम के डिब्रूगढ़ शहर में शुक्रवार को जी20 बैठक चल रही है, दसमें अतिथि देशों और अंतरराष्ट्रीय संगठनों के 103 प्रतिनिधि शामिल हुए हैं। उपायुक्त बिस्वजीत पेगू ने बताया कि अतिथियों के सत्कार के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारी की है। गुरुवार को मोहनबारी हवाई अड्डे पर प्रतिनिधियों का स्वागत किया गया। सांस्कृतिक समूहों द्वारा पारंपरिक असमिया 'गमोसा' और नृत्य प्रदर्शन के साथ उनका स्वागत किया गया।
बाद में उन्हें एक चाय बागान के दौरे पर ले जाया गया, जहां उन्होंने चाय तोड़ने की प्रक्रिया और चखने का आनंद लिया।
जी20 सदस्यों के प्रतिनिधियों के अलावा, नौ अतिथि राष्ट्र मिस्र, मॉरीशस, नीदरलैंड, नाइजीरिया, बांग्लादेश, ओमान, सिंगापुर, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) और स्पेन भी इस कार्यक्रम में भाग ले रहे हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story