भारत

जी20 लीडर्स समिट: दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति ने पीएम मोदी का 'नमस्ते' से किया खास स्वागत, वीडियो वायरल

jantaserishta.com
22 Nov 2025 4:01 PM IST
जी20 लीडर्स समिट: दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति ने पीएम मोदी का नमस्ते से किया खास स्वागत, वीडियो वायरल
x
नई दिल्ली: दक्षिण अफ्रीका में शुरू हुए जी20 लीडर्स समिट में एक खास पल देखने को मिला, जब मेजबान देश के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बेहद गर्मजोशी और भारतीय परंपरा के अनुरूप स्वागत किया। राष्ट्रपति रामफोसा ने हाथ जोड़कर 'नमस्ते' करते हुए पीएम मोदी का स्वागत किया। इसका एक वीडियो भी सामने आया है।
प्रधानमंत्री मोदी शुक्रवार को जोहान्सबर्ग पहुंचे, जहां वे कई अहम बैठकों में शामिल होंगे। शनिवार को जी20 लीडर्स समिट की शुरुआत के दौरान जैसे ही पीएम मोदी मेजबान राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा के पास पहुंचे, तो उन्होंने हाथ जोड़कर 'नमस्ते' से पीएम मोदी का स्वागत किया। पीएम मोदी ने भी उसी अंदाज में अभिवादन स्वीकार किया।
इस पूरे पल का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि सिरिल रामफोसा हाथ जोड़कर पीएम मोदी के प्रति सम्मान व्यक्त कर रहे हैं। यह दृश्य न केवल मजबूत कूटनीतिक संबंध, बल्कि भारतीय सांस्कृतिक की वैश्विक स्वीकार्यता की भी झलक देता है।
बता दें कि जी20 शिखर सम्मेलन के दौरान पीएम मोदी कई चर्चाओं में हिस्सा लेंगे। पीएम मोदी तीनों सेशन में शामिल होंगे, जो इनक्लूसिव इकोनॉमिक ग्रोथ, क्लाइमेट रेजिलिएंस और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर होंगे। विदेश मंत्रालय की ओर से साझा जानकारी के अनुसार पीएम मोदी जी20 एजेंडा पर भारत की सोच दुनिया के सामने प्रस्तुत करेंगे।
विदेश मंत्रालय की ओर से साझा बयान में कहा गया कि सेशन की थीम में तीन मुद्दों को शामिल किया गया है। पहला मुद्दा समावेशी और सस्टेनेबल इकोनॉमिक ग्रोथ जिसमें कोई पीछे न छूटे: हमारी अर्थव्यवस्थाओं का निर्माण, व्यापार की भूमिका, विकास के लिए फाइनेंसिंग और कर्ज का बोझ है। दूसरा विषय एक मजबूत दुनिया में जी20 का योगदान: आपदा जोखिम में कमी, क्लाइमेट चेंज, सही एनर्जी बदलाव, और फ़ूड सिस्टम है। तीसरा थीम सभी के लिए एक सही और न्यायपूर्ण भविष्य: जरूरी मिनरल्स, अच्छा काम, और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस है।
इसके अलावा, जी20 समिट से इतर पीएम मोदी जोहान्सबर्ग में मौजूद कुछ नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठक भी करने जा रहे हैं। इसकी शुरुआत पीएम मोदी ने ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज के साथ द्विपक्षीय बैठक करके की। पीएम मोदी दक्षिण अफ्रीका की अध्यक्षता में हो रही इंडिया-ब्राजील-दक्षिण अफ्रीका (आईबीएसए) लीडर्स मीटिंग में भी हिस्सा लेंगे। यह ग्लोबल साउथ में होने वाला लगातार चौथा जी20 समिट होगा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story