भारत
जी20 के प्रतिनिधियों ने जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में मनोरम स्थलों का दौरा किया
jantaserishta.com
24 May 2023 4:46 PM IST

x
श्रीनगर: पर्यटन पर जी20 वर्किंग ग्रुप के विदेशी प्रतिनिधियों ने बुधवार को जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में खूबसूरत रॉयल स्प्रिंग गोल्फ कोर्स और मुगल गार्डन का दौरा किया। बादलों से ढंके आसामान के साथ ठंडी सुबह ने रॉयल स्प्रिंग गोल्फ कोर्स में विदेशी मेहमानों का स्वागत किया।
अधिकारियों ने बताया कि बाद में उन्होंने डल झील के किनारे निशात मुगल गार्डेन का दौरा किया। अधिकारियों ने कहा, प्रतिनिधियों ने तस्वीरें लीं और मुगल गार्डेन की सैर की जहां से डल झील साफ दिखती है। प्रतिनिधि बुधवा को बाद में शहर के पहले ऑल पेडेस्टेरियन मार्केट पोलो व्यू का भी दौरा करेंगे।
पर्यटन पर जी20 कार्यकारी समूह की बैठक मंगलवार को यहां समाप्त हो गई। बैठक में 17 सदस्यीय देशों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया, जबकि चीन, तुर्की और सऊदी अरब शामिल नहीं हुए।
#WATCH जम्मू-कश्मीर: जी20 के प्रतिनिधियों ने श्रीनगर के निशात गार्डन का दौरा किया।(सोर्स-DIPR) pic.twitter.com/QrqlahnVBy
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 24, 2023
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





