भारत

जी-क्लब फायरिंग मामला, गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को लाया गया जयपुर, VIDEO

jantaserishta.com
16 Feb 2023 2:07 PM IST
जी-क्लब फायरिंग मामला, गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को लाया गया जयपुर, VIDEO
x
जयपुर (आईएएनएस)| जयपुर कमिश्नरेट पुलिस ने हालिया जी-क्लब फायरिंग की घटना के सिलसिले में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को चंडीगढ़ से जयपुर लेकर आई है। जयपुर पुलिस ने बुधवार रात पंजाब के चंडीगढ़ से प्रोडक्शन वारंट के आधार पर लॉरेंस को गिरफ्तार कर कड़ी पुलिस सुरक्षा में जयपुर लाई।
अब उससे जवाहर सर्किल थाने में पूछताछ की जाएगी। थाना परिसर और उसके आसपास 100 से ज्यादा जवानों को तैनात किया गया है।
गुरुवार को वीडियो कैमरा से कोर्ट में पेश कर गैंगस्टर बिश्नोई को रिमांड पर लिया जाएगा। लॉरेंस द्वारा जी-क्लब के मालिक से रंगदारी मांगने और भुगतान न करने पर 17 राउंड फायरिंग करने के मामले के साथ ही व्यवसायियों से रंगदारी मांगने के अन्य मामलों में भी उससे पूछताछ की जाएगी।
मामले में गैंगस्टर को गिरफ्तार करने के लिए जयपुर कमिश्नरेट पुलिस बुधवार सुबह पंजाब पहुंची थी।
लॉरेंस को पंजाब जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लिया गया, जिसके बाद उसे सात कमांडो के साथ चंडीगढ़ से एक बख्तरबंद गाड़ी में ले जाया गया।
बख्तरबंद वाहन के साथ पंजाब से पुलिस कर्मियों के चार वाहन भी गए।
जयपुर कमिश्नरेट पुलिस बुधवार रात करीब 7.30 बजे उसे लेकर जयपुर लौटी। गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से जवाहर सर्किल थाने में पूछताछ की जाएगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story