भारत

जी-20: पीएम मोदी व जर्मन चांसलर स्कोल्ज ने व्यापार, रक्षा संबंधों पर की चर्चा

jantaserishta.com
16 Nov 2022 3:41 PM IST
जी-20: पीएम मोदी व जर्मन चांसलर स्कोल्ज ने व्यापार, रक्षा संबंधों पर की चर्चा
x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जर्मन चांसलर ओलाफ स्कोल्ज ने बुधवार को व्यापार और निवेश संबंधों को मजबूत करने और रक्षा व सुरक्षा, प्रवासन और गतिशीलता और बुनियादी ढांचे के क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर सहमति व्यक्त की।
दोनों नेताओं ने बाली में जी-20 शिखर सम्मेलन के दौरान मुलाकात की।
प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा जारी एक बयान में, नेताओं ने भारत और जर्मनी के बीच व्यापक द्विपक्षीय सहयोग पर चर्चा की। आईजीसी के दौरान प्रधानमंत्री और चांसलर द्वारा हरित और सतत विकास को लेकर साझेदारी पर हस्ताक्षर के साथ एक नए चरण में प्रवेश किया।
पीएम मोदी व जर्मन चांसलर जी20 और यूएन सहित बहुपक्षीय मंचों में सहयोग और समन्वय बढ़ाने पर भी सहमत हुए।
इस साल मोदी और स्कोल्ज के बीच यह तीसरी मुलाकात थी। उनकी पिछली बैठकें 2 मई, 2022 को भारत-जर्मनी अंतर-सरकारी परामर्श से संबंधित बर्लिन यात्रा के दौरान हुई थीं। इसके अलावा, चांसलर स्कोल्ज के निमंत्रण पर पीएम मोदी जी7 शिखर सम्मेलन के लिए जर्मनी की यात्रा पर गए थे, इस दौरान दोनों की मुलाकात हुई।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story