भारत

जी-20 सम्मेलन: टिहरी के ओणीं गांव में कार्यो की प्रगति की समीक्षा

jantaserishta.com
16 April 2023 1:24 PM IST
जी-20 सम्मेलन: टिहरी के ओणीं गांव में कार्यो की प्रगति की समीक्षा
x
ओणीं(टिहरी गढ़वाल) (आईएएनएस)| जी-20 सम्मेलन की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल द्वारा ओणीं गांव का स्थलीय निरीक्षण किया गया। जनपद क्षेत्रा में आगामी मई एवं जून, 2023 में जी-20 की बैठकें प्रस्तावित हैं। बैठकों को लेकर जिला प्रशासन तैयारियां में जुटा है। इसी के तहत जिलाधिकारी डॉ. सौरभ गहरवार ने ओणीं गांव पहुंचकर जी-20 सम्मेलन के अन्तर्गत किये जा रहे कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जी-20 के तहत किये जा रहे सभी कार्यों को प्राथमिकता पर लेकर समय पर पूरा करना सुनिश्चित करें।
जिलाधिकारी ने ओणीं गांव में मौके पर जाकर निर्माण कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कृषि विभाग, लोक निर्माण विभाग, पंचायती राज, उद्यान, लघु सिंचाई, शिक्षा आदि विभागों द्वारा किये जा रहे कार्यों का बारीकी से निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने पंचायत भवन, आंगनवाड़ी केन्द्र, राजकीय प्राथमिक विद्यालय, सिंचाई टैंक, सड़क आदि का निरीक्षण कर कार्य प्रगति की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार, मुख्य कृषि अधिकारी अभिलाषा भट्ट, जिला पंचायत राज अधिकारी एम. एम. खान, अधिशासी अभियन्ता लघु सिंचाई, बीडीओ श्रुति वत्स सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story