भारत
दिल्ली की वायु गुणवत्ता में और सुधार, मगर अब भी 'बेहद खराब' श्रेणी में
jantaserishta.com
10 Nov 2022 12:26 PM IST

x
DEMO PIC
नई दिल्ली (आईएएनएस)| दिल्ली में गुरुवार को हवा की गुणवत्ता में और सुधार हुआ लेकिन यह अभी भी 'बहुत खराब' श्रेणी में बनी हुई है। सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फोरकास्टिंग एंड रिसर्च (सफर) के अनुसार, शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) गुरुवार सुबह 303 था, जबकि पीएम 10 का स्तर 195 या 'मध्यम' था।
शून्य और 50 के बीच एक्यूआई को 'अच्छा', 51 और 100 'संतोषजनक', 101 और 200 'मध्यम', 201 और 300 'खराब', 301 और 400 'बहुत खराब' और 401 और 500 'गंभीर' माना जाता है।
इस बीच, भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने भी गुरुवार को राष्ट्रीय राजधानी में हल्की बारिश की भविष्यवाणी की है जिससे हवा की गुणवत्ता में और सुधार हो सकता है।
आईएमडी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि राजस्थान और हरियाणा के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवाओं ने दिल्ली की वायु गुणवत्ता में सुधार में अहम योगदान दिया है।
इस बीच, नोएडा और गुरुग्राम में एक्यूआई में भी सुधार हुआ है और यह क्रमश: 309 (बहुत खराब) और 144 (मध्यम) रहा।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





