भारत

फर्नीचर मार्केट भीषण आग की चपेट में, एक की मौत, देखें मंजर

jantaserishta.com
14 Aug 2026 8:23 AM IST
फर्नीचर मार्केट भीषण आग की चपेट में, एक की मौत, देखें मंजर
x
देखें वीडियो.
नई दिल्ली: ग्रेटर नोएडा वेस्ट के बिसरख थाना क्षेत्र स्थित शाहबेरी फर्नीचर मार्केट में देर रात एक दुकान में भीषण आग लग गई. आग सीएनसी मशीन से लकड़ी की कटिंग करने वाली दुकान में लगी थी. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और दुकान के अंदर दो लोग फंस गए.
सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची. बिजली विभाग से संपर्क कर इलाके की बिजली आपूर्ति बंद कराई गई, जिसके बाद दमकलकर्मियों ने आग बुझाने का अभियान शुरू किया. टीम ने दुकान के अंदर फंसे अल्तमस और अमन को बेहोशी हालत में बाहर निकाला और इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया.
अस्पताल में इलाज के दौरान डॉक्टरों ने अल्तमस को मृत घोषित कर दिया. वहीं अमन की हालत गंभीर बताई जा रही है. उसे आगे के इलाज के लिए दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया है. दमकल विभाग ने आग पर पूरी तरह काबू पा लिया है.
शुरुआती जांच के हिसाब से आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट होने की आशंका जताई जा रही है. हालांकि, आग के सही कारणों का पता जांच के बाद ही चल सकेगा. पुलिस ने घटना के संबंध में जरूरी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.
शाहबेरी इलाके में बड़ी संख्या में फर्नीचर की दुकानें संचालित होती हैं. स्थानीय स्तर पर इनमें से कई दुकानों के अवैध तरीके से संचालित होने के आरोप भी लगते रहे हैं. फिलहाल पुलिस और संबंधित विभाग घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रहे हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story