भारत

भड़के MLA! देखते रह गए सब लोग, जानें पूरा मामला

jantaserishta.com
5 Jan 2023 10:29 AM IST
भड़के MLA! देखते रह गए सब लोग, जानें पूरा मामला
x
अपशब्द कहे.
रायचूर: जनता दल सेक्युलर (JDS) के विधायक रायचूर में एक प्रोजेक्ट का निरीक्षण करने पहुंचे थे. इस दौरान वे आपा खो बैठे और ठेकेदार का चश्मा हाथों से उतारा और उसे जमीन पर पटककर तोड़ दिया. इस मामले का वीडियो सामने आया है.
जानकारी के अनुसार, यह घटना घटना कर्नाटक के रायचूर जिले के कवितल कस्बे की है. यहां विधायक राजा वेंकटप्पा नायक की ठेकेदार प्रभु से कहासुनी हो गई थी. दरअसल, मनवी निर्वाचन क्षेत्र से जेडीएस विधायक राजा वेंकटप्पा नायक एक निर्माण कार्य का निरीक्षण करने पहुंचे.
इस दौरान उन्होंने जिम्मेदारों से निर्माण कार्य की धीमी गति को लेकर पूछताछ की और सख्त नाराजगी जताई. इस दौरान विधायक ने आपा खो दिया और ठेकेदार के चेहरे से चश्मा छीनकर और उसे जमीन पर पटककर तोड़ दिया.
इस दौरान विधायक ने कहा कि क्या हमारे जिले से इस काम को कोई नहीं कर सकता था. अगर यहां का कोई होता तो अब काम हो गया होता. इस दौरान विधायक ने ठेकेदार पर नाराजगी जताई हुए गटर की ओर इशारा किया और धकेलने की धमकी दी. इस दौरान विधायक ने जेई शामलप्पा को भी अपशब्द कहे.
यहां लोग सड़क और डिवाइडर निर्माण में देरी को लेकर विधायक से शिकायत करते रहे हैं, जबकि काम शुरू हुए एक साल हो गया है. शिकायतें मिलने के बाद विधायक ने मौके पर पहुंचकर लोगों से इस बारे में पूछताछ की. जब लोगों ने काम की सच्चाई बताई तो विधायक गुस्से से भर गए.
उन्होंने ठेकेदार से कहा कि तुम ऐसी लापरवाही से काम करके मेरी प्रतिष्ठा खराब करना चाहते हो. रायचूर में लोगों की बात सुनो कि लोग क्या शिकायत कर रहे हैं. विधायक ने ठेकेदार से कहा कि आप इतने दिनों से क्या कर रहे थे? इस दौरान उन्होंने जमकर लताड़ लगाई.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story