भारत

मजेदार खबर, चोर ने चोरी करने के बाद किया ये काम!

jantaserishta.com
6 Jun 2022 12:00 PM IST
मजेदार खबर, चोर ने चोरी करने के बाद किया ये काम!
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

जालंधर: पंजाब के जालंधर में चोरी की घटना का ऐसा वीडियो सामने आया है जहां चोर ने चोरी करने के बाद भांगड़ा डाला. मामला दशमेश नगर चांद के पास नाई की दुकान का है. चोर ने दिनदहाड़े दुकान में घुसकर गल्ले से रुपए निकाले, मोबाइल उठाया फिर भांगड़ा करने लगा. चोर ने इसके बाद सीसीटीवी से भी छेड़छाड़ की और वहां से फरार हो गया.

चोरी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ है. वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे दो लोग दुकान में सोए हुए हैं. तभी चोर वहां आता है. गल्ले से रुपए और टेबल पर पड़ा मोबाइल उठाकर भांगड़ा डालने लगता है. उसे देखकर लगता है जैसे उसे बिल्कुल भी डर नहीं लग रहा.
चोर ने इसके बाद बड़े आराम से सीसीटीवी कैमरे को दूसरी तरफ मोड़ा और वहां से फरार हो गया. दुकान के मालिक ने बताया कि चोरी की ये घटना दोपहर के समय की है. दुकान के कर्मचारी उस समय वहीं सो रहे थे.
चोर बड़े आराम से अंदर आया गल्ले से 2700 रुपए कैश और मोबाइल चुराकर फरार हो गया. घटना का पता तब चला जब कर्मचारी सोकर उठे. मोबाइल को वहां ना पाकर सीसीटीवी फुटेज खंगाली गई तो चोरी का पता लगा.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story