भारत
डैम में डूबे, ड्यूटी के दौरान जान गंवाने वाले पुलिस अफसर का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार
jantaserishta.com
17 July 2023 3:54 PM IST

x
एक शव निकालने की कोशिश कर रहे थे, इसी दौरान हादसे का शिकार हो गए।
बड़वानी: मध्य प्रदेश के देवास जिले में ड्यूटी के दौरान जान गंवाने वाले थाना प्रभारी राजाराम वास्कले का राजकीय सम्मान के साथ सोमवार को अंतिम संस्कार कर दिया गया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस जांबाज पुलिस अफसर के परिजनों को एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया है।
देवास जिले के नेमावर थाना क्षेत्र में पदस्थ थाना प्रभारी वास्कले की रविवार को डैम में डूबने से मृत्यु हो गई थी। वह जामनेर नदी पर बने स्टॉप डेम में एक शव निकालने की कोशिश कर रहे थे, इसी दौरान हादसे का शिकार हो गए। हादसे के बाद उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया। मगर, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
बताया गया कि वह पानी में कूदकर शव निकालने की कोशिश में हादसे का शिकार हो गए। सोमवार को उनका शव उनके गृह ग्राम पहुंचाया गया।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि स्वर्गीय राजाराम वास्कले के परिवार को 1 करोड़ की सम्मान निधि दी जाएगी। राजकीय सम्मान से साथ अंतिम संस्कार किया गया। राज्य शासन की ओर से मंत्री प्रेम सिंह पटेल अंतिम संस्कार में शामिल हुए।
Tagsदेवासमध्य प्रदेशथाना प्रभारी राजाराम वास्कलेराजाराम वास्कलेराजकीय सम्मानDewasMadhya PradeshPolice station in-charge Rajaram VaskaleRajaram VaskaleState honour
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





