भारत

रोहित चौधरी गिरोह का भगोड़ा सदस्य दिल्ली से गिरफ्तार

jantaserishta.com
12 Dec 2022 12:14 PM IST
रोहित चौधरी गिरोह का भगोड़ा सदस्य दिल्ली से गिरफ्तार
x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| हत्या के प्रयास के मामले में वांछित कुख्यात रोहित चौधरी गिरोह के एक सदस्य को दिल्ली के दक्षिणपुरी इलाके से गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। आरोपी की पहचान दिल्ली के अंबेडकर नगर के पास सुभाष कैंप निवासी 31 वर्षीय शशि उर्फ लाला के रूप में हुई है।
पुलिस ने कहा कि वह पहले भी शहर भर में दर्ज हत्या और आर्म्स एक्ट सहित चार से अधिक मामलों में शामिल पाया गया है।
हाल ही में सितंबर में लाला ने दिल्ली के संगम विहार इलाके में एक घर के बाहर शख्स पर फायरिंग की थी। वह बाइक पर कुछ लड़कों के साथ वहां गया था, हालांकि बाद में इस मामले में कुछ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि लाला फरार चल रहा था।
पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) चंदन चौधरी के मुताबिक, 12 दिसंबर को विशेष सूचना मिली थी, कि संगम विहार फायरिंग मामले में फरार वांछित अपराधी अपने साथियों से मिलने के लिए दक्षिणपुरी इलाके में आएगा।
चौधरी ने कहा, सूचनाओं पर कार्रवाई करते हुए एक जाल बिछाया गया और लाला को पकड़ लिया गया। उसने संगम विहार फायरिंग मामले में अपनी संलिप्तता कबूल की।
लाला रोहित चौधरी गैंग का सदस्य है और राजेश उर्फ रावण का करीबी सहयोगी है। अधिकारी ने कहा कि वह स्कूल के दिनों से ही बुरी संगत में था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story