भारत

भगोड़े को यूएई से पकड़कर भारत वापस लाया गया

jantaserishta.com
14 Nov 2025 11:29 AM IST
भगोड़े को यूएई से पकड़कर भारत वापस लाया गया
x
बड़ा एक्शन.
नई दिल्ली: उत्तराखंड के भगोड़े जगदीश पुनेठा को यूएई से पकड़कर वापस लाया गया है। उसके खिलाफ उत्तराखंड के पिथौरागढ़ पुलिस स्टेशन में धोखाधड़ी और आपराधिक षडयंत्र के आरोप में मुकदमा दर्ज है। सीबीआई ने इंटरपोल चैनलों के माध्यम से यूएई से वांछित भगोड़े जगदीश पुनेठा की वापसी का समन्वय किया।
केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने शुक्रवार को बताया कि विदेश मंत्रालय और गृह मंत्रालय के सहयोग से 13 नवंबर को यूएई से भगोड़े जगदीश पुनेठा की वापसी का सफलतापूर्वक समन्वय किया गया है।
सीबीआई के अनुसार, उत्तराखंड पुलिस ने धोखाधड़ी और आपराधिक षडयंत्र के आरोप में जगदीश पुनेठा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। इसी बीच वह यूएई भाग गया। सीबीआई ने उसका पता लगाने और उसे पकड़ने के लिए यूएई अधिकारियों के साथ समन्वय किया।
सीबीआई ने उत्तराखंड पुलिस के अनुरोध पर 6 मई को इंटरपोल के माध्यम से जगदीश पुनेठा के खिलाफ रेड नोटिस जारी कराया। इसके बाद, वहां आरोपी की तलाश शुरू की गई। यूएई में गिरफ्तारी होने के बाद उत्तराखंड पुलिस की एक टीम उसे वापस लाने के लिए वहां गई और गुरुवार को उसे लेकर नई दिल्ली पहुंची।
बता दें कि इंटरपोल की ओर से जारी रेड नोटिस वांछित भगोड़ों पर नजर रखने के लिए दुनिया भर की सभी कानून प्रवर्तन एजेंसियों को भेजे जाते हैं। पिछले कुछ सालों में इंटरपोल चैनलों के माध्यम से समन्वय करके 150 से अधिक वांछित अपराधियों को भारत वापस लाया गया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story