भारत

हत्या के प्रयास के फरार आरोपी को गिरफ्तार किया

jantaserishta.com
29 Jan 2026 4:18 PM IST
हत्या के प्रयास के फरार आरोपी को गिरफ्तार किया
x
जानें पूरा मामला.
नई दिल्ली; दिल्ली पुलिस ने एक कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान धीरेश (22) के रूप में हुई है। वह बुराड़ी पुलिस स्टेशन में दर्ज एफआईआर के तहत हत्या के प्रयास के मामले में वांछित था और घटना के बाद से फरार चल रहा था।
पुलिस के मुताबिक, घटना अक्टूबर 2025 की है। शिकायतकर्ता ने बताया कि तीन महीने पहले उसकी और उसके साथी की मुकुंदपुर के रहने वाले प्रेम, नन्हे, धीरेश और बबलू से झगड़ा हो गया था। नन्हे, धीरेश और बबलू सगे भाई हैं। झगड़े के बाद इन लोगों ने शिकायतकर्ता को धमकियां देनी शुरू कर दीं कि उसके दिन गिने-चुने हैं और वे उसे मार डालेंगे।
8 अक्टूबर 2025 को सुबह करीब 7 बजे शिकायतकर्ता अपनी मां की चाय की दुकान पर खड़ा था। तभी आरोपी प्रेम और बबलू ने उसे पीछे से पकड़ लिया। नन्हे ने धारदार हथियार से उसकी गर्दन पर वार किया, जिससे गंभीर चोटें आईं। जब शिकायतकर्ता की मां बीच-बचाव करने लगीं, तो धीरेश ने देसी पिस्तौल निकाली और शिकायतकर्ता पर निशाना साधकर गोली चला दी। गोली शिकायतकर्ता को नहीं लगी, बल्कि पास की चाय की दुकान के मालिक नीलेश (पुत्र कुलवंत सिंह) के पैर में लग गई। नीलेश घायल हो गया। मौका मिलते ही शिकायतकर्ता भाग निकला और सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।
इस घटना के बाद 9 अक्टूबर 2025 को बुराड़ी पुलिस स्टेशन में प्राथमिकी दर्ज की गई। मामले में दो नाबालिग को पहले ही स्थानीय पुलिस ने पकड़ा था। 27 जनवरी को विश्वसनीय गुप्त सूचना मिलने पर इंस्पेक्टर कृष्ण कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। लगातार कोशिशों और टेक्निकल सर्विलांस के जरिए टीम ने आरोपी धीरेश को काकरोला रोड, सेक्टर-14, द्वारका, दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी थे।
पुलिस का कहना है कि यह गिरफ्तारी दिल्ली में अपराधियों पर लगाम कसने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। आरोपी से आगे पूछताछ की जा रही है, ताकि पूरे मामले की गहराई से जांच हो सके।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story